विरोध:प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा का राजघाट पर मौन धरना

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिल्ली के राजघाट में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक की निंदा करते हुए शुक्रवार काे मौन धरना दिया गया और इसके साथ ही कांग्रेस को सद्बुद्धि देने हेतु प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद रमेश सहित कई सांसद व प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे।

मौन धरना के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस का इस समय पंजाब में सत्ता से जाना तय हो चुका है और कांग्रेस जब जब सत्ता में गायब हुई है तब तब अराजकता फैलाने का काम किया है।आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक क्लीन चिट मिलने के बाद रोकने का काम किया गया, वह एक सोची समझी साजिश थी।

राहुल गांधी को पाकिस्तानी टीवी चैनल के हीरो बताते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल गांधी तो वह भाषा बोलते हैं जो चीन उन्हें बताता है। राहुल गांधी को यह जानकारी होना चाहिए कि श्रीलंका में जब राजीव गांधी के ऊपर हमला हुआ था तो उस वक्त हम सब उनके साथ खड़े थे, लेकिन आज सत्ता पाने की लालच में राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री की गरिमा से ज्यादा कुर्सी जरूरी है।

फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का रास्ता रोकने की सजा महज 200 रुपए है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पंजाब पुलिस ने कुलगढ़ी थाने में जो केस दर्ज किया है उसमें IPC की धारा 283 लगाई गई है। इस धारा में सजा 200 रुपए जुर्माना है। इसकी जमानत भी पुलिस थाने में ही हो जाती है। आरोपी को कोर्ट तक जाने की जरूरत नहीं है। पंजाब पुलिस ने FIR में किसी का नाम नहीं लिखा है। हैरत की बात तो यह है कि इसमें कहीं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोके जाने का जिक्र नहीं है। वहीं, इसमें PM की सुरक्षा के लिए बने SPG एक्ट को भी नहीं लगाया गया है।

18 घंटे बाद दर्ज केस में पुलिस चूक मान रही
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने की भनक लगते ही पंजाब पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसमें अपनी ही चूक साबित कर गई। पहले तो इसमें 18 घंटे का वक्त लगा दिया। वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि PM नरेंद्र मोदी दोपहर 1.05 बजे फ्लाईओवर पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद पुलिस कर्मी वहां ढाई से 3 बजे के बीच पहुंचा। इसके अलावा केस भी अगले दिन यानी 6 जनवरी को शाम 7.40 मिनट पर दर्ज किया गया है।

About wikix Govt Jobs And news Portal

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Post a Comment:

Post a Comment